EntertainmentNationalTop News

श्रीदेवी की अस्थियां आज रामेश्वरम में होंगी विसर्जित

चेन्नई। महशूर अभिनेत्री श्रीदेवी की अस्थियां रामेश्वरम में विसर्जित करने के लिए शु्क्रवार को चेन्नई लायी गयीं। अभिनेत्री के पति बोनी कपूर एक कलश में अस्थियां लेकर यहां आये। अस्थियों को आज 3 मार्च को रामेश्वरम में समुद्र में विसर्जित किया जायेगा।

श्रीदेवी (54) का 24 फरवरी को दुबई के एक होटल में निधन हो गया था। अभिनेत्री का पार्थिव शरीर 27 फरवरी को मुम्बई लाया गया था। उनका अंतिम संस्कार 28 फरवरी को मुंबई में किया गया। दुबई के अधिकारियों के अनुसार श्रीदेवी होटल के बाथटब में दुर्घटनावश डूब गई थीं।

तमिलनाडु के एक गांव में जन्मीं श्रीदेवी ने अपने फिल्मी कॅरियर की शुरूआत तमिल फिल्मों से की थी। उनकी बॉलीवुड में आखिरी फिल्मी शाहरूख के साथ जीरो थी। उन्होंने इसके पहले मॉम में अपने अभिनय से लोगों के दिलों में जगह बनाई थी। 54 साल की उम्र में श्रीदेवी ने 50 साल तक काम किया।

अभिनेत्री पत्नी श्रीदेवी के निधन से आहत बॉलीवुड फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने उनके सभी प्रशंसकों और शुभचिंतकों का दिल से धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि इस उनकी एक मात्र चिंता बेटियों की हिफाजत करना है। उन्होंने कहा कि अब उन्हें श्री के बिना ही अपनी बेटियों जाह्नवी और खुशी को आगे बढ़ाना है।

श्रीदेवी के निधन के बाद से अर्जुन कपूर अपने पिता बोनी कपूर के साथ हर कदम पर साथ नजर आए। आपको बता दें कि अर्जुन बोनी की पहली पत्नी के बेटे हैं और श्रीदेवी उनकी सौतेली मां थीं। अर्जुन और श्रीदेवी के बीच रिश्ते कभी भी सामान्य नहीं रहे, लेकिन उनकी मौत के बाद अर्जुन ने एक बेटे का सारा फर्ज निभाया।

=>
=>
loading...
Dileep Kumar
the authorDileep Kumar