NationalTop News

तीनों राज्यों में मतगणना शुरू, नागालैंड का पहला रुझान भाजपा के पक्ष में

नई दिल्ली। पर्वोत्तर के तीनों राज्यों मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा में आज 3 मार्च विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटों की गिनती शुरू हो गई है। मतगणना में मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा इन तीनों राज्यों में भाजपा जीत की दावे कर रही है। खासकर त्रिपुरा से कम्युनिस्ट को सत्ता से बेदखल करने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत लगा दी थी। अब देखना ये है कि चुनाव में किसकी मेहनत रंग लाने वाली है।

शुरूआत नागालैंड से करें जहां एक सीट पर एनडीपीपी चीफ निर्विरोध चुने गए है। नागालैंड में पहला चुनावी रुझानों में बीजेपी-25, कांग्रेस-02, एनपीएफ-27, अन्य-02 सीटों पर आगे चल रही है।

चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि सुबह आठ बजे एक साथ तीनों राज्यों में मतगणना शुरू होगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इससे अलग अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी तपस राय ने बताया कि सभी मतगणना एक साथ शुरू करने के लिए त्रिपुरा में बीस स्थानों पर 59 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। वहीं पूरी मतगणना की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।

और ये भी बता दें, त्रिपुरा में 18 फरवरी को मतदान हुआ था, जबकि नगालैंड और मेघालय में 27 फरवरी को वोट डाले गए थे। तीन राज्यों में विधानसभा में 60 सीटें हैं, लेकिन किसी तीनों में एक-एक सीट पर मतदान नहीं कराया जा सका।

आपको जानकारी के लिए यह बता दें कि तीनों राज्यों में सबसे बड़ी लड़ाई त्रिपुरा में है। पता चला है कि लगातार 25 साल से सत्ता पर काबिज सीपीएम के लिए इसस बार लड़ाई आसान नहीं है। भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस ली है। वैसे बताया जा रहा है कि भाजपा के लिए शून्य से सत्ता तक पहुंचने के लिए लड़ाई है।

=>
=>
loading...
Dileep Kumar
the authorDileep Kumar