NationalTop News

फोर्ब्स सूची: नीरव मोदी अरबपतियों की लिस्ट से हुए गायब

नई दिल्ली। देश का सबसे बड़े बैंक महाघोटाला करने के आरोपी हीरा कारोबारी नीरव मोदी अब अरबपति क्लब का हिस्सा नहीं हैं। मोदी को 1.8 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ फोर्ब्स की 2017 की अरबपतियों सूची में जगह मिली थी, हालांकि इस साल की सूची में उन्हें जगह नहीं मिली।

फोर्ब्स पत्रिका के अनुसार, हीरा कारोबारी नीरव मोदी के साथ इस साल पापा जॉन्स पिज्जा के संस्थापक जॉन स्कनैटर, दक्षिण अफ्रीका के क्रिस्टोफेल वाइस और सऊदी अरब के शहजादे अल- वालिद बिन तलाल अल सऊद को लिस्ट से बाहर किया गया है।

सूची के अनुसार इस साल भारतीय अरबपतियों की संख्या में इजाफा हुआ है। फोर्ब्स के मुताबिक भारत में 119 अरबपति हैं, जो कि बीते साल से 18 ज्यादा हैं। उनकी कुल शुद्ध संपत्ति 440.1 अरब डॉलर है।

एक साल की अवधि में उनकी संपत्ति 114.6 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। इस साल लिस्ट में दुनिया भर के 2,043 लोगों को शामिल किया है। जिनकी कुल संपत्ति संयुक्त रूप से 9,100 अरब डॉलर है।

फोर्ब्स की वेबसाइट में पीएम मोदी को फायरस्टार डायमंड के संस्थापक के रूप में उल्लेखित किया गया है। इसमें यह भी कहा गया है कि नीरव मोदी पर पंजाब नेशनल बैंक के साथ 1.8 अरब डॉलर की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। वह कथित तौर पर जनवरी में देश से बाहर चले गए थे। भारत की जांच एजेंसी सीबीआई ने इंटरपोल से नीरव मोदी का पता लगाने में मदद करने के लिए कहा है।

=>
=>
loading...
Dileep Kumar
the authorDileep Kumar