National

दिल्ली में धूपभरी सुबह

नई दिल्ली, 11 मार्च (आईएएनएस)| राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह धूपभरी रही। यहां का न्यूनमत तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, दिनभर आसमान साफ रहेगा।

उन्होंने साथ ही कहा कि तापमान में हल्का इजाफा होने की संभावना है।

अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 74 फीसदी दर्ज किया गया।

राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

=>
=>
loading...