Entertainment

ऑस्कर समारोह: सबसे कम दर्शक मिले 2008 के बाद

OSCARS-2013-e1357823282469

लॉस एंजेलिस। यहां रविवार रात आयोजित हुए 88वें ऑस्कर या एकेडमी अवार्ड समारोह को महज 3.43 करोड़ दर्शक मिले। अमेरिका की नील्सन कंपनी की ओर से जारी प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, यह 2008 के बाद दर्शकों की सबसे कम संख्या है। डॉल्बी थिएटर में आयोजित ऑस्कर पुरस्कार समारोह की मेजबानी कॉमेडियन क्रिस रॉक ने की। पिछले साल पुरस्कार समारोह को 3.66 करोड़ लोगों ने देखा था, इस तरह इस साल इसे देखने वालों की संख्या 6.3 प्रतिशत कम रही।

पिछले साल समारोह के मेजबान अभिनेता नील पैट्रिक हैरिस थे। सोमवार को जारी आंकड़ों में दिखा कि पिछले साल समारोह को औसतन 3.726 करोड़ लोगों ने देखा था, यह आंकड़ा 2009 के बाद अब तक का सबसे कम आंकड़ा है। ऑस्कर समारोह आमतौर पर टेलीविजन पर जरूरी रूप से देखा जाने वाला साल का मनोरंजनपूर्ण कार्यक्रम है। इसके छह मिनट के टेलीकास्ट को करीब 5.8 करोड़ लोगों ने देखा। यह पिछले साल के आंकड़े (6.3 करोड़) से 8.1 प्रतिशत कम है। ऑस्कर समारोह की ओवरऑल रेटिंग में गिरावट उन स्थानीय नागरिक अधिकार कार्यकर्ताओं के लिए अच्छी खबर है, जिन्होंने पुरस्कारों के नामांकन में अश्वेत कलाकारों की कमी के चलते इसका बहिष्कार किया था।

=>
=>
loading...