EntertainmentSports

किराए के घर में रहने को मजबूर हैं विराट कोहली, हर महीने भरते हैं इतने रुपए

मुंबई। अभी हाल ही में खबर आई थी कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने मुंबई में एक घर लिया है जिसकी कीमत 34 करोड़ रु बताई जा रही है। कहा जा रहा था कि जल्द ही वो इस घर में शिफ्ट हो जाएंगे लेकिन ऐसा होता दिखाई नहीं दे रहा है।

बता दें कि विराट ने 2016 में मुंबई में ओमकार 1973 अपार्टमेंट में एक फ्लैट खरीदा था। करीब 7000 स्केवर फीट में फैले इस लग्जरी फ्लैट की कीमत 34 करोड़ रुपए थी।

दिसंबर, 2017 में अनुष्का शर्मा से शादी करने के बाद कहा जा रहा था कि कपल अपने इसी नए घर में शिफ्ट होगा। अब कहा जा रहा है कि अभी विराट के नए घर को बनने में कम से कम एक साल का वक्त और लगेगा।

इसी के चलते विराट ने वर्ली में एक फ्लैट किराए का घर लिया है। इस फ्लैट का किराया 15 लाख रुपये प्रति माह होगा। इस फ्लैट का अग्रीमेंट 24 महीनों के लिए किया गया है।

इसके लिए विराट ने 1.5 करोड़ रुपये डिपॉजिट जमा किया है। 2675 वर्ग फुट का यह घर एनी बेसंट रोड, वर्ली स्थित रहेजा लीजंड इमारत की 40वीं मंजिल पर है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH