InternationalTop News

फिर चीन ने की भारत की तारीफ, वजह जानेंगे तो आपको भी होगा गर्व

आपने अधिकतर चीन को भारत के प्रति तीखी आलोचना करते हुए ही देखा होगा। परन्तु इस बार ऐसा नहीं हुआ हर बार भारत के प्रति जहर उगलने वाला चीनी मीडिया अब भारत का मुरीद हो गया है। चीन और भारत के बीच हमेशा ही किसी न किसी वजह से विवादों का नाता रहा है।

लेकिन भारत ने जिस तरह से अपनी सांस्कृतिक ताकत को बढ़ाया है। चीन उससे खासा प्रभावित है। चीनी मीडिया ने भारत की सांस्कृतिक ताकत की तारीफ करते हुए कहा कि भारत ‘सॉफ्ट पावर’ के क्षेत्र में चीन से बहुत अच्छा काम कर रहा है।

बता दें कि स्थानीय मीडिया चीन की तारीफ करने से भी नहीं चूका और कहा कि चीन सेना और अर्थव्यस्था के मामले में भारत से आगे है। चीनी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने भारत की तारीफों के पुल बांधे हैं। भारत ने जिस तरह योग को ‘सॉफ्ट पावर’ को मुख्य विषय बनाने में कामयाबी हासिल की है, चीन उससे काफी प्रभावित है।

सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने भारत की इस काबिलियत को व्यापक तरीके से कवर किया है। साथ ही इस बात की भी प्रसंशा की है कि किस तरह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री चीन में भारत के सॉफ्ट पावर को मजबूत कर रही है।

एशिया पसिफ़िक सेंटर के निदेशक ने ग्लोबल टाइम्स को बताया कि भारत से चीन को सीखना चाहिए क्योंकि सॉफ्ट पावर को प्रदर्शित करने वाले भारत के तरीके से चीन के कुछ सरकारी समर्थन कार्यक्रमों से अधिक स्वीकार्य हैं। पिछले दो सालों में चीन में योग काफी लोकप्रिय हुआ है। ग्लोबल टाइम्स में छपे एक लेख के अनुसार, चीन में योग क्लब तेजी से बढ़ रहे हैं।

योग के अलावा हिंदी फिल्म इंडस्ट्री भी चीन में अपना झंडा बुलंद किया है। इन दो चीजों के कारण भारत ‘सॉफ्ट पावर’ की ओर बहुत तेजी से बढ़ा है, जिसपर चीन की नजर है। सलमान खान स्टारर फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ पेइचिंग में अभी भी हाउसफुल चल रही है। इसके अलावा कई और बॉलीवुड फिल्में वहां खूब देखी गई हैं।

भारत की तारीफ में छपे इस लेख में लिखा गया है कि कई बॉलिवुड फिल्मों ने भारत को लेकर चीन और यहां के लोगों का अनुभव बदला है। बता दें कि बलात्कार, झुग्गी बस्ती और गंदे नालों की खबरों के चलते चीनी लोग भारत को एक गंदे और पिछड़े हुए राष्ट्र के रूप में देखते हैं। वहीं सीमा विवाद के बावजूद भारत ‘सॉफ्ट पावर’ को व्यापक स्तर तक ले जाने में कामयाब रहा है। यही वजह है कि भारतीय लोग अपनी संस्कृति पर गर्व करते हैं और उसे बचाने के लिए हर संभव प्रयास भी करते हैं।

बता दें कि इससे पहले भी चीनी मीडिया भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुरीद हो चुका है। चीनी के सरकारी मीडिया में पिछले साल एक लेख में नरेंद्र मोदी को भारतीय जनता पार्टी ‘भाजपा’ का स्टार चेहरा और मास्टरस्ट्रोक बताया था।

=>
=>
loading...
Dileep Kumar
the authorDileep Kumar