NationalTop News

‘pm मोदी को घेरने के लिए सोनिया की आज डिनर पॉलिटिक्स’

नई दिल्ली। आज सोनिया गांधी ने विपक्ष के बड़े नेताओं को डिनर पर बुलाया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस डिनर राजनीति के जरिए सोनिया गांधी साल 2019 के लिए विपक्ष की धुरी बनने की जुगत लगा रही है। इस डिनर बैठक में लगभग 18 दलों के नेताओं के पहुंचने की संभावना है।

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार आंध्रप्रदेश की सत्तारुढ़ तेलुगू देशम पार्टी( तेदेपा), बीजद और टीआरएस के नेताओं को नहीं निमंत्रित किया गया है। तेदेपा ने हाल ही में अपने मंत्रियों को नरेंद्र मोदी सरकार से हटा लिया है लेकिन वह राजग का घटक बनी हुई है। बीजद और टीआरएस का क्रमश: ओड़िशा एवं तेलंगाना में शासन है।

उन्होंने बताया कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड विकास मोर्चा के नेता बाबूलाल मरांडी, झारखंड मुक्ति मोर्चा के हेमंत सोरेन, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी बैठक में पहुंचेंगे। मांझी ने हाल ही में राजग का साथ छोड़कर लालू प्रसाद के राजद के साथ हाथ मिला लिया।

लालू प्रसाद के बेटे और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के पहुंचने की संभावना है लेकिन तत्काल इसकी पुष्टि नहीं हुई है। तृणमूल के सुदीप बंदोपाध्याय, द्रमुक की कनिमोई, सपा के रामगोपाल यादव, माकपा के सीताराम येचुरी, भाकपा के डी राजा, जदएस, केरल कंग्रेस, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग, रिवोल्युशनरी सोशलिस्ट पार्टी और रालोद के नेताओं के भाग लेने की संभावना है।

सोनिया गांधी ने बड़े नेताओं को डिनर पर बुलाया : सोनिया गांधी ढेर सारी कोशिशों के बाद भी इस बैठक में सपा प्रमुख अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती, तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी और एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने बैठक में आने की हां नहीं की। वैसे कि आप लोगों को ये बता दें कि, इन पार्टियों के नुमाइंदे सोनिया गांधी के डिनर में शामिल होंगे।

=>
=>
loading...
Dileep Kumar
the authorDileep Kumar