आपने अक्सर ही शादी में दुल्हन को डांस करते देखा होगा लेकिन आजकल सोशल मीडिया में वायरल हो रहा एक दुल्हन का ऐसा डांस कभी नहीं देखा होगा।
दरअसल दिल्ली के एक वेडिंग फोटोग्राफर ने वीडियो पोस्ट किया। जिसने भी यह वीडियो देखा है वह हैरान रह गया। वीडियो में दुल्हन शादी की चोली के साथ जींस पहनकर, हाथ में मेंहदी और चूड़ा पहन के डांस करती नजर आ रही है।
इस दुल्हन का नाम रशिका यादव है और उसका डांस सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। डांस के दौरान दुल्हन ने मांगटीका, गजरा, जेवर और चूड़े के साथ जींस पहन रखी है, साथ ही नीचे जूते भी डाले हुए हैं।
मंडप में जाने से पहले दुल्हन ऐसा मस्त-मस्त डांस करती है कि सोशल मीडिया दीवाना हो गया। इस दुल्हन ने पंजाबी सिंगर मनकीरत आलोख के गाने ‘कदर’ पर जबरदस्त डांस किया।
डांस का वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए वेडिंग फोटोग्राफर ने कैप्शन दिया है. ‘आपने दुल्हन को डांस करते हुए देखा होगा, लेकिन इनकी तरह नहीं!’