National

हिमाचल में बारिश, बर्फबारी के बाद ठंड की वापसी

शिमला, 16 मार्च (आईएएनएस)| हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शुक्रवार को हल्की बर्फबारी और कई हिस्सों में बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, कुल्लू, किन्नौर, लाहौल एवं स्पीति, शिमला और चंबा की पहाड़ियों पर बर्फ गिरी है।

शिमला और उसके आसपास के कुफरी, नारकंडा में औसत बारिश हुई। मनाली में 20 मिमी तक बारिश हुई।

मनाली से केवल 52 किलोमीटर दूर रोहतांग दर्रे में बर्फबारी हुई।

राजधानी में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। यहां तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस जबकि कुफरी में 3.6 डिग्री दर्ज हुआ।

शिमला से 250 किलोमीटर दूर कल्पा में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.6 डिग्री नीचे और लाहौल एवं स्पीति के केलांग में 8.5 डिग्री दर्ज किया गया। कल्पा और केलांग दोनों जगह 11 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई।

मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार तक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने के कारण राज्य में अधिक बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई है।

=>
=>
loading...