EntertainmentTop News

रणवीर और दीपिका को लेकर करण जौहर ने किया बड़ा खुलासा

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर करण जौहर अपने शो ‘कॉफी विद करण’ के लिए चर्चा में होने के बाद अब आरजे बन चुके हैं। कुछ माह पहले ही उन्होंने अपने शो में ‘reverse rapid fire’ की शुरुआत की है। बता दें कि वहां कॉलर करण जौहर से सवाल करते हैं।

हाल ही में एक घटना कुछ ऐसी घटी कि एक कॉलर ने करण जौहर से कुछ ऐसा पूछ लिया कि करण को जवाब देते नहीं बना कॉलर को जवाब देना करण के लिए मुश्किल हो गया।

बता दें कि हुआ कुछ ऐसा कि एक कॉलर ने करण जौहर से पूछा कि कौन से बॉलीवुड कपल का लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप से ब्रेकअप हो सकता है। इस सवाल के जवाब में करण ने कहा कि मुझे लगता है रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण। उन दोनों को देखकर ऐसा लगता है दोनों को हमेशा एक दूसरे की ज़रूरत होती है।

बता दें कि दीपिका और रणवीर अधिकतर एक दूसरे के साथ स्पॉट किए जाते हैं। वहीं रह रह कर उनकी शादी की खबरें आती हैं, जिसके कारण यह जोड़ी हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। वैसे आपको ये भी बता दें कि अभी तक दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया है।

अभी हाल ही में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक अवॉर्ड फंक्शन का हिस्सा बने थे। दोनों को अवॉर्ड मिले। इसके बाद रणवीर ने सोशल मीडिया पर अवॉर्ड के साथ एक तस्वीर पोस्ट की। रणवीर सिंह की पोस्ट में दीपिका पादुकोण ने कमेंट किया, वहीं कुछ समय के बाद ही दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह की पोस्ट से कमेंट को डिलीट कर दिया।

=>
=>
loading...
Dileep Kumar
the authorDileep Kumar