National

राष्ट्रपति कोविंद शनिवार से दो दिवसीय ओडिशा दौरे पर

भुवनेश्वर, 16 मार्च (आईएएनएस)| राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद शनिवार से दो दिवसीय दौरे पर ओडिशा जाएंगे, इस दौरान वह राज्य में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। बतौर राष्ट्रपति, कोविंद का यह पहला ओडिशा दौरा है।

शनिवार सुबह भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर ओडिशा के राज्यपाल एस.सी. जमीर और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक उनकी अगवानी करेंगे।

इसके बाद कोविंद कटक रवाना होंगे जहां वह तुलसीपुर में आनंद भवन संग्रहालय तथा एक अध्ययन केंद्र का लोकार्पण करेंगे।

वे कटक में राष्ट्रीय कानून विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह में भी संबोधित करेंगे।

इस दौरान कार्यक्रम में भारत के मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा, राज्यपाल जमीर, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और केंद्रीय मंत्री धर्मेद्र प्रधान भी मौजूद रहेंगे।

इसके बाद राष्ट्रपति रात्रि विश्राम के लिए पुरी रवाना होंगे।

कोविंद रविवार को वहां राष्ट्रीय संस्कृति संस्थान के शताब्दी समारोह का शुभारंभ करेंगे।

वे यहां रविवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के छठे दीक्षांत समारोह में भी सम्मिलित होंगे।

राष्ट्रपति यहां कौशल विकास भारत केंद्र की आधारशिला रखेंगे तथा रासायनिक प्रौद्योगिकी संस्थान, मुम्बई तथा इंडियन ऑयल के ओडिशा परिसर का शुभारंभ करेंगे।

=>
=>
loading...