BusinessRegional

भारत का ये शहर है सबसे भुलक्कड़, UBER ने जारी किए अनोखे आंकड़े

नई दिल्ली। ऊबर ने लॉस्ट एण्ड फाउंड इंडेक्स सूचकांक जारी किया है और इसके मुताबिक भारत, ऑस्ट्रेलिया एवं फिलीपींस एपीएसी में ‘सबसे ज्यादा भूलने वाले देशों’ की सूची में सबसे ऊपर हैं। भारत में बैंगलोर लगातार दूसरे साल सबसे ज्यादा भूलने वाला शहर बना है। भारत में सबसे ज्यादा खोने वाले सामान फोन और बैग हैं, लेकिन वेडिंग गिफ्ट, गोल्ड ज्वेलरी, बच्चों के टेंट हाउस और कैट हारनेस भी खोए। सबसे ज्यादा सामान शनिवार और रविवार को खोया। ऊबर ने ऊबर लॉस्ट एण्ड फाउंड इंडेक्स का दूसरा एडिशन जारी किया है। यह सबसे ज्यादा भूले जाने वाले सामान, सबसे ज्यादा भूलने वाले शहरों तथा सप्ताह, दिन और साल के समय का स्नैपशॉट है, जब ऊबर के यात्री अपना सामान खो देते हैं।

ऊबर इंडिया एवं एसए के हेड ऑफ मार्केटिंग संजय गुप्ता ने कहा, “भारत एपीएसी में सबसे ज्यादा भूलने वाला देश बनता जा रहा है और बेंगलुरू सबसे ज्यादा भूलने वाला शहर है। ऊबर में यदि यात्री कुछ चीज भूल जाते हैं, तो उनके लिए एक इन-एप विकल्प उपलब्ध है। हमारा उद्देश्य राईडर्स को इस विकल्प की जानकारी देने के लिए सतत प्रयास करते रहना है। हम तेज गर्मियों की ओर बढ़ रहे हैं। इस समय भूलने की घटनाएं ज्यादा होती हैं। यह रोचक और जानकारीयुक्त इंडेक्स ऊबर में सामान भूलने वाले यात्रियों को सचेत करता है कि जब वो अगली बार ऊबर राईड लें, तो अपना पूरा सामान अपने साथ ले जाना न भूलें।”

यहां ‘खोए हुए सामान’ तलाश रहे यात्रियों के लिए एक वीडियो व मागदर्शिका दी गई है। पिछले साल फोन, बैग और चाबियां उन सामानों में सबसे ऊपर थे, जो भारत में ऊबर कारों में छोड़े गए थे। अन्य सामानों में आईडी कार्ड, चाबियां और छाते भी सर्वोच्च 10 सामानों में थे। लेकिन राईडर्स केवल आम सामान ही नहीं भूलते हैं। शादियों के कार्ड से लेकर गोल्ड ज्वेलरी और एलसीडी टीवी से लेकर बच्चों के टेंट हाउस तक कई चीजें यात्री ले जाना भूल जाते हैं। ज्यादातर लोग दोपहर में 1 बजे से 4 बजे के बीच सामान भूल जाते हैं या फिर सुबह 5 बजे से 6 बजे के बीच सामान भूलते हैं। सुबह 10 बजे और शाम को 5 बजे सामान खोने की सूचना सबसे कम mili

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH