Regional

मप्र में पेड़ से टकराई कार 6 श्रद्घालुओं की मौत

819301होशंगाबाद। मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में गुरुवार सुबह श्रद्घालुओं से भरी जायलो कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई, जिससे छह लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के चंद्रपुर से श्रद्घालुओं का एक दल जायलो कार से पचमढ़ी के शिवरात्रि मेला में हिस्सा लेने जा रहा था।

इसी बीच पिपरिया के मटकुली क्षेत्र में उनका वाहन अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराया। पुलिस अधीक्षक आशुतोष प्रताप सिंह ने मीडिया को बताया कि इस हादसे में कुल छह लोगों की मौत हुई, जिनमें तीन महिलाएं, दो पुरुष तथा एक बच्चा शामिल है। हादसे में तीन अन्य घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए पिपरिया के स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।

=>
=>
loading...