Business

क्लाउडनाइन ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स ने की अफोर्डप्लान के साथ साझेदारी

नई दिल्ली, 20 मार्च (आईएएनएस)| हेल्थकेयर के लिए फाइनेंशियल सेविंग प्लेटफॉर्म-अफोर्डप्लान ने मंगलवार को क्लाउडनाइन ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स से साझेदारी की घोषणा की।

अफोर्डप्लान अब क्लाउडनाइन के मरीजों को मातृत्व, बच्चों के स्वास्थ्य की देखभाल और फर्टिलिटी संबंधी इलाज के लिए विशिष्ट रूप से कस्टमाइज्ड सेविंग ऑप्शंस मुहैया कराने में सक्षम होगा।

अफोर्डप्लान मौजूदा समय में क्लाउडनाइन के 7 केंद्रों पर मरीजों को यह सुविधा उपलब्ध करा रहा है। अब बेंगलुरू, गुरुग्राम, पुणे, चेन्नई, मुंबई और चंडीगढ़ समेत 19 जगहों पर जल्द ही अफोर्डप्लान मौजूद होगा।

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में अपनी पुख्ता मौजूदगी दर्ज कराने के बाद अब अफोर्डप्लान क्लाउड नाइन अस्पतालों की चेन के साथ साझेदारी में बेगलुरू में अपना संचालन शुरू करेगा। यह कंपनी अगले 6 महीनों में अकेले बेंगलुरू में 100 से ज्यादा अस्पतालों को कवर करने की योजना बना रही है।

अफोर्डप्लान एक बेहद अनोखा फाइनेंशल प्रॉडक्ट ऑफर करता है, जो अस्पताल और डायगोनिस्टिक सेंटर्स को अपने मेडिकल सर्विसेज तक पहुंच और इलाज कराने की क्षमता को सुधारने के लिए सशक्त बनाता है।

फिनटेक स्टार्ट अप सुनियोजित बचत करने की इजाजत देता है, जो नॉन इमरजेंसी मेडिकल और इलाज के महंगे तौर-तरीकों के लिए आदर्श है। आईआरडीएआई से यह संकेत मिलता है कि 20 फीसदी से कम मरीजों के पास हेल्थ इंश्योरेंस कवर है। इस पर भी मातृत्व और प्रजनन संबंधी इलाज के लिए इंश्योरेंस का कवर बहुत कम मिलता है।

क्लाउडनाइन भारत में मैटरनिटी अस्पतालों के लिए प्रमुख चेन है, जिसमें महिलाओं और बच्चों को विश्वस्तरीय सेवाएं और सुविधाएं मिलती है। क्लाउडनाइन का हेडक्वॉर्टर बेंगलुरू में हैं। क्लाउडनाइन ग्रुप के देश में कुल 19 अस्पताल है। क्लाउडलाइन अस्पतालों के समूह में हर महीने 1000 से ज्यादा बच्चों की डिलिवरी होती है।

अफोर्डप्लान के सीईओ और सहसंस्थापक तेजपाल सिंह ने इस साझेदारी पर कहा, हम क्लाउडनाइन जैसे मार्केट लीडर्स के ग्रुप के साथ बेंगलुरू में अपना संचालन शुरू कर बेहद उत्साहित हैं। हमारा उद्देश्य प्रसव पूर्व अवधि के लिए मरीजों को उनकी पसंद के अस्पतालों में इलाज कराने और लाभ लेने के लिए ठोस विकल्प मुहैया कराना है।

क्लाउडनाइन ग्रुप ऑफ अस्पताल के सहसंस्थापक और प्रबंध निदेशक रोहित एम. ए.ने कहा, अफोर्डप्लान हमारे उपभोक्ताओं के लिए उनके बड़े और भारी-भरकम मेडिकल खचरें को कवर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह मरीजों के बड़े मेडिकल खचरें के बिल को छोटी-छोटी किस्तों में बांटकर उन्हें राहत पहुंचाता है। हम अपने इनोवेशन और मरीजों को नई-नई सर्विस ऑफर करने के क्षेत्र में अफोर्डप्लान के साथ साझेदारी कर काफी प्रसन्न हैं।

=>
=>
loading...