NationalTop News

शिमला में खराब हुई अचानक सोनिया गांधी तबियत, दिल्ली रवाना

सोनिया का विध्वंसकारी ताकतों पर निशाना, सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने के मंसूबे सफल नहीं होंगे, सोनिया गांधी ने दी ईद की बधाईसोनिया

शिमला। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की शिमला में अचानक तबीयत खराब हो गई और वह गुरुवार की देर रात ही दिल्ली के लिए रवाना हो गई। उनकी तबीयत खराब होते ही पहले चंडीगढ़ पीजीआई को देर रात को अलर्ट कर दिया गया था।

पीजीआई को सूचना दी गई कि इमरजेंसी में सोनिया गांधी को वहां ले जाया जा सकता है। इसके बाद इमरजेंसी में सीनियर डॉक्टर्स और संबंधित स्टाफ को तैनात किया गया। पीजीआई में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई थी, लेकिन से मिली जानकारी के अनुसार वह रात को सीधे ही दिल्ली रवाना हो गई थी।

बता दें कि सोनिया गांधी दो दिन से अपनी बेटी प्रियंका वाड्रा के साथ छराबड़ा के होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल में रुकी हुई थीं। सोनिया गांधी शिमला में अपनी बेटी प्रियंका का आशियाना देखने आई थीं और यहां अचानक से उनकी सेहत बिगड़ गई।

=>
=>
loading...
Dileep Kumar
the authorDileep Kumar