EntertainmentTop News

लंबे समय के बाद पति के साथ टीवी पर वापसी करेगी ये अभिनेत्री

मुंबई। बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री बिपाशा बसु के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। बहुत ही जल्द उनके फैंस बिपाशा बसु को पति करण सिंह ग्रोवर के साथ टीवी पर देखेंगे। शादी के बाद अधिकतर एक साथ इवेंट्स में नजर आने वाले बिपाशा बसु और करण की अब नए टीवी शो से छोटे पर्दे पर वापसी हो रही है। ‘हेट स्टोरी 3’ के बाद से हैंडसम हंक करण सिंह ग्रोवर किसी टीवी शो या फिल्म में नहीं दिखाई दिए हैं। वहीं उनकी लवली वाइफ और हॉट अभिनेत्री बिपाशा बसु भी फिल्मों से दूर हैं।

खबरों के अनुसार, बिपाशा बसु ने स्वयं इस बात का खुलासा किया है कि वह जल्द ही अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ कलर्स के नए शो ‘एंटरटेनमेंट की रात-द एक्सटेंशन’ में काम करतीं नजर आएंगी। बता दें कि इस शो को अप्रैल में लॉन्च किया जाएगा।

दरअसल करण और बिपाशा आखिरी बार टीवी पर कपिल शर्मा के शो पर नज़र आए थे। अब ये जोड़ी शादी के बाद छोटे पर्दे पर साथ काम करती नजर आएगी। जानकारों का कहना है कि, अपने इस टीवी शो के लिए करण और बिपाशा ने शूट भी करवाया है।

ज्ञात हो कि बिपाशा बसु आखिरी बार साल 2015 में आई फिल्म ‘अलोन’ में नजर आई थीं। इसके बाद बिपाशा बसु ने कोई भी फिल्म साइन नहीं की। करण सिंह ग्रोवर से शादी के बाद बिपाशा बसु ने फिल्मों से ब्रेक ले लिया था। पिछले दिनों बिपाशा ने अपनी रैंप अपीयरेंस से अमेजन इंडिया फैशन वीक पर जलवा बिखेरा। अमेजन इंडिया फैशन वीक 2018 में बिपाशा ने करिश्मा और दीपा सोंधी के कलेक्शन को शोकेस किया।

इससे पहले करण और बिपाशा एक कंडोम कंपनी के एड शूट करने के चलते काफी चर्चा में रहे थे। इस एड शूट में उन्होंने काफी उत्तेजक सीन दिए थे। वहीं बिपाशा बसु ने खुद इस एड को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर भी किया था।

=>
=>
loading...
Dileep Kumar
the authorDileep Kumar