Top NewsUttar Pradesh

पहले पत्नी और बेटी को चाकुओं से गोदा, फिर किया ये काम

सहारनपुर। शराब को लेकर हुए विवाद ने तीन की जान ले ली। शराब का सेवन करने से मना करने पर पत्नी से हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति ने ऐसा कदम उठाया सुनने वाले दंग रह गये। शराबी व्यक्ति ने पहले पत्नी और बेटी पर चाकुओं से कई प्रहार किए और जब गांवों वालों की भीड़ जमा हो गई तो खुद जहर खाकर जान दे दी। चाकुओं के वार से गंभीर रूप से घायल मां-बेटी को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये मामला जनपद के थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव अलीपुरा नौगांवा का है। अलीपुरा नौगांवा निवासी 45 वर्षीय श्याम लाल शराब का आदी है। शराब की लत उसे इस कदर लग चुकी है कि यदि परिवार या गांव का कोई व्यक्ति शराब का सेवन करने से मना करता था तो वह दुश्मन नजर आता था। शुक्रवार की दोपहर गांव के बाहर नदी में एक व्यक्ति का शव मिलने से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जांच-पड़ताल करने पर पुलिस को पता चला कि शव श्याम लाल का था। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि वह शराब का आदी था। नशे के कारण घर-परिवार में अक्सर विवाद होता रहता था। बताया जाता है कि गुरुवार की रात श्याम लाल नशे की हालत में अपने घर पहुंचा तो शराब का सेवन न करने की वजह से पत्नी बबली से विवाद हो गया।

बेटी सुमन ने भी पिता को समझाने का बहुत प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना और विवाद बढ़ता चला गया। विवाद इतना बढ़ा कि श्याम लाल ने अपनी पत्नी बबली और बेटी सुमन पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर दिए जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गईं। शोर-शराबा सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।

पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के पकडे़ जाने के भय से श्याम लाल घर से फरार हो गया। शुक्रवार आज दोपहर बाद गांव के बाहर नदी से उसका शव बरामद हुआ। उधर, एसपी देहात विद्या शंकर ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पूरा मामला क्या है ये जांच के बाद ही पत चलेगा।

=>
=>
loading...
Dileep Kumar
the authorDileep Kumar