Regional

मप्र: बस-ट्रक की भिड़ंत में की 3 मृत्यु और 21 घायल

accident-logo-edited_13594

शिवपुरी | मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में बस और ट्रक की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 अन्य घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को कानपुर से इंदौर जा रही निजी बस की कोलारस थाने के बहेदरा तिराहे पर एक ट्रक से भीषण भिड़ंत हो गई। इस हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई। इस हादसे में 21 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से आठ की हालत गंभीर है।

=>
=>
loading...