Sports

इविका ओलिक ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल से लिया सन्यास

hi-res-a782cee65adf27ac289f41d2cac44cea_crop_north

जागरेब | क्रोएशिया के दिग्गज स्ट्राइकर इविका ओलिक ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल से संन्यास ले लिया है। ओलिक ने 14 साल तक अपने देश की टीम के लिए 14 नम्बर की जर्सी पहनी। ओलिक ने संन्यास की घोषणा के साथ प्रसंशको को धन्यवाद दिया।

ओलिक ने अपने देश के लिए 100 से अधिक मैच खेले और 20 गोल किए। इस दौरान वह पांच प्रमुख आयोजनों में देश के लिए खेले। ओलिक ने विदाई संदेश में कहा कि यह उनके लिए काफी भावनात्मक पल है। हैम्बर्ग के लिए खेलने वाले 36 साल के ओलिक ने 2016 यूरो कप के लिए क्रोएशियाई टीम को शुभकामना दी और कहा कि वह उसके सबसे जुनूनी प्रशंसक रहेंगे।

=>
=>
loading...