NationalTop News

अस्पताल में मौत से लड़ रही ये एक्ट्रेस, सलमान से मांगी थी मदद

मुंबई। अब बॉलीवुड के दबंग खान अपनी साथी कलाकार पूजा डडवाल की मदद के लिए आगे आए हैं। सलमान खान ने मुंबई के सरकारी अस्पताल के जनरल वार्ड में भर्ती पूजा डडवाल की बीमारी पर दुख जताया और कहा कि वो हर संभव मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी टीम इसपर काम कर रही है। बता दें कि सलमान से पहले अभिनेता रवि किशन ने पूजा डडवाल की मदद की और उनके लिए फल और पैसे भिजवाए थे।

वर्ष 1995 में सलमान के साथ फिल्म वीरगति में काम करने वाली पूजा डडवाल आज कल बुरे दौर से गुजर रही हैं। वह टीबी और फेफड़े संबंधी बीमारी से ग्रसित है और आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण सरकारी अस्पताल में इलाज करवा रही हैं। अब सलमान ने उनकी मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।

अभिनेता सलमान खान ने पूणे में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि मुझे उनकी हालत की जानकारी नहीं थी। उन्हें हाल में मीडिया के जरिए इसकी जानकारी मिली है। उनकी हालात जानकर मैं बेहद दुखी हूं। सलमान ने कहा कि उनकी टीम इस पर काम करने लगी है। उन्होंने उम्मीद जताई की पूजा जल्द ठीक हो जाएंगी।

आपको बता दें कि सलमान खान से पहले अभिनेता रवि किशन ने पूजा डडवाल की मदद के लिए हाथ बढ़ाया। हैदराबाद में अपने फिल्म की प्रमोशन के दौरान जब उन्हें पूजा की हालात की जानकारी मिली तो उन्होंने फौरन उनकी मदद के लिए फल और पैसे भिजवाए।

बता दें कि पूजा बॉलीवुड से दूर होकर गोवा में एक कसीनो चलाती थीं, लेकिन 6 महीने पहले ही उन्हें पता चला कि उन्हें टीबी है। जिसके बाद उनके पति और परिवार ने उन्हें घर से निकाल दिया। इसके बाद पूजा मुंबई के सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं। बता दें कि पूजा ने वीडियो के माध्यम से सलमान खान से मदद की गुहार लगाई थीं।

=>
=>
loading...
Dileep Kumar
the authorDileep Kumar