वीकेंड पर कहीं घूमने का प्लान बनें या न बनें लेकिन कपड़े धोने का प्लान जरूर बन जाता है। वाशिंग मशीन के आ जाने से लोगों को काफी सहूलियत हो गयी है। आज वाशिंग मशीन की बात इसलिए क्योंकि एक लड़की के साथ वाशिंग मशीन में कपड़े धुलते वक़्त अजीब वाकया हो गया है। इस किस्से को सुनकर यकीन मानिए आप हैरान हुए बिना नहीं रहेंगे। यह खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी।
सारा लंबे समय से मोजे गायब होने की परेशानी को झेल रही थी। इस बीच उनका मशीन भी खराब चलने लगा। सारा के पति ने डिसाइड किया कि वो वॉशिंग मशीन की सफाई करेंगे। सफाई करने के दौरान उनके जो हाथ लगा, वह वाकई चौंकाने वाला था।
soooo, I no longer feel like a crazy person for losing random socks… pic.twitter.com/EElcrcKnfB
— Sarah Rose (@1SarahRose) April 20, 2018
सारा रोज ने एक ट्वीट किया है। इसमें आप देख सकते हैं कि मोजे वॉशिंग मशीन के बेस में फंस गए थे। यानि उनकी वॉशिंग मशीन के ड्रायर में इतने सॉक्स फंसे हुए मिले।
दरअसल, होता यह था कि मोजे छोटे होने के कारण मशीन के ड्रायर में फंसे रह जाते थे। सारा ने जब यह सब देखा तो वह कुछ समझ नहीं पा रही थीं। उन्हें हंसी भी आ रही थी। तो आगे से यदि आपके साथ भी ऐसा हो, तो मम्मी को मत कहना कि मेरी जुराबें गुम हो गईं। एक बार वॉशिंग मशीन चेक करना।