नई दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेता, फिल्म निर्माता और संगीतकार विल स्मिथ इन दिनों मुंबई की सड़कों पर ऑटो चलाते हुए देखे जा सकते हैं। उनकी ऑटो चलाती फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
जिसे देख कर अंदाजा लगया जा सकता है कि विल मुंबई में खूब इंजॉय कर रहे है। विल स्मिथ ऑटो चला रहे है और पिछे विल के दोस्त बैठे नजर आ रहे है। इस फोट को देख लगा रहा है कि ऑटो रिक्शा चलाते हुए विल को मजा आ रहा है।
अपने भारत दौरे के दौरान विल स्मिथ काफी सारी यादें अपने साथ ले जाना चाहते हैं इसके लिए वो यहां खुलकर इन्जॉय कर रहे हैं।
दरअसल, विल स्मिथ पिछले दिनों भारत में मीडिया कॉन्क्लेव में अपनी स्पीच के लिए आए थे। दिल्ली में इस इवेंट के बाद स्मिथ अपने बॉलीवुड के दोस्तों से मिलने मुंबई पहुंचे। यहां वो रणवीर सिंह और आलिया भट्ट से मिले और करण जौहर की पार्टी में भी शामिल हुए।
बता दें कि विल एक कार्यक्रम में सुपरस्टार ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ काम करने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं।