लखनऊ। प्रगतिशील समाज पार्टी अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी से गठबंधन के संकेत दिए हैं। इटावा में मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि ‘हम चाहते हैं नेता जी के जन्मदिन (22 नवंबर) पर परिवार में एकता बढ़ जाए तो अच्छा है।
हमारा प्रयास है भतीजा समझ लेगा तो सरकार बना लेगा, मुख्यमंत्री हमें तो बनना नहीं है।’ अखिलेश मान जाएंगे तो 2022 में सरकार भी बना लेंगे। इसके साथ ही उनका कहना था कि सैफई में नेताजी के जन्मदिन पर परिवार को एकजुट होकर इसे मनाना चाहिए।
प्रसपा प्रदेशभर में 22 नवंबर को नेताजी मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाने जा रही है। इस मौके पर शिवपाल ने परिवार के सभी लोगों को आमंत्रित किया है।