InternationalSports

अब कभी दौड़ नहीं पाएंगे दुनियाभर के बल्लेबाज़ों में खौफ पैदा करने वाले शोएब अख्तर

नई दिल्ली। अपनी रफ़्तार से दुनियाभर के बल्लेबाज़ों में खौफ पैदा करने वाले पाकिस्तानी तेज़ गेंदबाद शोएब अख्तर अब कभी दौड़ नहीं पाएंगे। शोएब अख्तर ने कहा कि मेरे दौड़ने के दिन अब लद गए हैं। शोएब अख्‍तर जल्‍द ही अपने घुटने का ऑपरेशन कराने के लिए ऑस्‍ट्रेलिया जा रहे हैं.

दरअसल, अपने करियर में चोटों से जूझने वाले शोएब अख्‍तर रिटायरमेंट के बाद भी कई प्रकार की चोटो के कारण निजी जीवन में संघर्ष करते रहे। वो अब 46 साल के हैं. दो साल पहले उन्‍होंने मेलबर्न में अपने घुटने का ऑपरेशन करवाया था। हालांकि अभी भी उनके घुटने में दर्द की समस्‍या का निवारण नहीं हुआ है।

शोएब अख्‍तर ने ट्विटर पर अपनी एक तस्‍वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘‘मेरे दौड़ने के दिन अब लद चुके हैं क्योंकि मैं अपना घुटना बदलवाने के लिये मेलबर्न, आस्ट्रेलिया रवाना हो रहा हूं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH