EntertainmentTop News

गंगूबाई काठियावाड़ी का ट्रेलर हुआ रिलीज, धाकड़ अंदाज में लोगों को लुभाती दिखीं आलिया भट्ट

लखनऊः  निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्मों का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है और हो भी क्यो न उनकी फिल्मों में दिखाई गई आम लोगों से मिलने-जुलने वाली कहानियां और दिल को छू जाने वाली सच्चाई हर किसी को अपनी ओर चुंबक की तरह खींचने का काम जो करती है। एक बार फिर भंसाली अपनी फिल्मों का जादू लोगों पर चलाने के लिए बेकरार है।
उनके द्वारा बनाई गई बहुप्रतीक्षित फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जिसको देखने के बाद ये साफ पता चलता है कि क्यो लोग उनकी फिल्मों को हाथो-हाथ लेते हैं। ट्रेलर में आलिया भट्ट मुक्ख किरदार में नजर आई है, साथ ही अजय देवगन भी फिल्म की शोभा में चार चांद लगाते हुए नजर आ रहे है। फिल्म में उन्होंने मुंबई के डॉन रहे करीम लाला का किरदार निभाया है। फिल्म का ट्रेलर देखकर ही लग रहा है कि ये फिल्म हिट साबित होने वाली है।
25 फरवरी को रिलीज होगी फिल्म
संजय लीला भंसाली की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म की रिलीज डेट कई बार टलने के बाद आखिरकार इसी महीने 25 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की कहानी किताब ‘द माफिया क्वीन ऑफ मुंबई’ पर आधारित है। इस किताब को हुसैन जैदी ने लिखा है।
‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से अपना करियर शुरू करने वाली आलिया भट्ट ने अब तक हाइवे, उड़ता पंजाब, जैसी कई फिल्में की हैं। हालांकि ज्यादातर फिल्मों में  सिर्फ एक न्यूकमर लड़की के अंदाज में ही देखा गया है, लेकिन फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का ट्रेलर देखकर लग रहा है कि ये उनके करियर का नया अध्याय शुरू होने वाला है। इस फिल्म में आलिया भट्ट गंगूबाई के किरदार में नजर आ रही हैं। इस फिल्म में उनका एक अलग किरदार देखने को मिलेगा।
संजय लीला भंसाली की हर फिल्म की तरह यह फिल्म भी जबरदस्त होने वाली है। फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का ट्रेलर भी धमाकेदार है, जिसे देखने के बाद कोई भी खुद को ये फिल्म देखने से शायद ही रोक पाए। खासतौर पर महिला वर्ग के लिए ये फिल्म काफी खास होने वाली है, क्योंकि ये स्त्री शक्ति पर आधारित फिल्म है।
=>
=>
loading...