EntertainmentTop News

ईद के मौके पर रिलीज होगी साजिद नाडियाडवाला की फिल्म हीरोपंती-2, टाइगर ने सोशल मीडिया पर पोस्टर किया शेयर

मुंबईः अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्टर साझा कर अपनी सुपरहिट फिल्म के सीक्वल का एलान कर दिया है।साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित फिल्म ‘हीरोपंती 2’ ईद के शुभ मौके पर यानी 29 अप्रैल 2022 को सिनेमाघरों में आने के लिए तैयार है। टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया अभिनीत यह फिल्म वर्ष की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है।
नए पोस्टर में टाइगर और तारा एक्शन व स्वैग से भरपूर नज़र आ रहे है। पोस्टर में टाइगर को घायल और रस्टिक अवतार में देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यह फिल्म एक्शन से भरपूर होने वाली है। बता दें कि पहली बार टाइगर की फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म 2014 में रिलीज हुई टाइगर श्रॉफ की पहली फिल्म ‘हीरोपंती’ का सीक्वल है।

इस फिल्म की कहानी रजत अरोड़ा ने लिखी है, वहीं म्यूजिक ए आर रहमान द्वारा दिया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ‘हीरोपंती 2’ का निर्देशन अहमद खान करेंगे। जिन्होंने टाइगर की पिछली रिलीज ‘बागी 3’ का भी निर्देशन किया था। फिल्म ईद के शुभ अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है।
आपको बता दें, टाइगर श्रॉफ इसके अलावा इस फिल्म में कई ऑयर भी दिखाई देंगे। एक्शन से भरपूर इस फिल्म के तीन पार्ट बनने वाला है। इसके दूसरे पार्ट की शूटिंग शुरू हो गई। बता दें कि टाइगर श्रॉफ जल्द ही अक्षय कुमार के साथ ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में भी नजर आने वाले हैं।