Top NewsUttar Pradesh

गोरखपुर में चली सीएम योगी की आंधी, एक लाख से ज्यादा वोटों से जीते चुनाव

लखनऊ। यूपी विधानसभा की 403 सीटों के लिए वोटों की गिनती चल रही है। अब तक के रुझानों में बीजेपी को राज्य में एकबार फिर बड़ा जनादेश मिलता दिख रहा है। बीजेपी 265 सीटों पर आगे है तो वहीं सपा 133 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है।

गोरखपुर शहर सीट की बात करें तो सीएम योगी यहां 1,02,399 मतों के अंतर से चुनाव जीत गए हैं। गोरखपुर शहर विधानसभा सीट पर बसपा ने ख़्वाजा शमसुद्दीन को टिकट दिया था वहीं योगी आदित्यनाथ के खिलाफ भीम आर्मी के नेता चंद्रशेखर आजाद भी चुनावी मैदान में थे।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के सभी 403 सीटों पर सात चरणों में वोटिंग हुई है। सातों चरणों का औसत मतदान 60.63 प्रतिशत है। साल 2017 के विधान सभा चुनाव में 61.24 फीसदी वोटिंग हुई थी। राज्य में कुल 4462 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत अजमा रहे हैं।

 

 

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH