Top NewsUttar Pradesh

यूपी चुनाव: बीजेपी के सुनील कुमार शर्मा ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, दर्ज की अब तक की सबसे बड़ी जीत

लखनऊ। यूपी चुनाव में गाजियाबाद की साहिबाबाद विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार सुनील कुमार शर्मा ने समाजवादी पार्टी के अमरपाल शर्मा को 2,14,835 वोटों से हराया है। ये अब तक की सबसे बड़ी जीत बताई जा रही है। इसके अलावा नोएडा से बीजेपी के ही प्रत्याशी पकंज सिंह ने एक लाख 79 हजार से ज्यादा वोट से जीत दर्ज की थी।

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की साहिबाबाद विधानसबा सीट पर बीजेपी के सुनील कुमार शर्मा को कुल 3,22,882 वोट मिले हैं। उन्हें विधानसभा के कुल वोटों के 67 फीसदी वोट मिले हैं। वहीं दूसरे नंबर पर यहां समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अमरपाल शर्मा रहे. उन्हें कुल 1,08,047 वोट मिले हैं। जबकि साहिबाबाद सीट से तीसरे नंबर पर बहुजन समाज पार्टी के अजीत कुमार पाल 24,021 वोट मिले हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH