Entertainment

लंबे बाल, चेहरे पर गुस्सा, सलमान ने अपनी अगली फिल्म का लुक किया जारी

मुंबई। सलमान खान के फैंस के लिए खुशखबरी है। सलमान ने शनिवार को अपनी अगली फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया। ‘दबंग’ अभिनेता ने अपनी आगामी फिल्म के सेट से एक तस्वीर साझा करने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया, जिसका विवरण और शीर्षक उन्होंने चालाकी से छुपाया है।

एक्टर का ये नया लुक जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि इसमें सलमान को पहचानना मुश्किल हो रहा है। लंबे बाल, आंखों पर ब्लैक शेड्स और हाथ में लोहे की रॉड लिए हो नजर आ रहे हैं। गुस्से में सलमान खान का ये लुक देख फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि नई फिल्म में एक्टर का जबरदस्त एक्शन अवतार देखने को मिलेगा।

इस लुक को देखने के बाद सलमान खान के फैंस बेसब्री से फिल्म के टाइटल और स्टारकास्ट का इंतजार कर रहे हैं। सलमान 2021 में फिल्म ‘अंतिम’ में नजर आए थे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH