Nationalमुख्य समाचार

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी बोले- राज्यसभा बन गई है पार्किंग स्थल

नई दिल्ली। राज्यसभा की 57 सीटों पर 10 जून को चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में कांग्रेस ने अपने 10 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है, जिसमें पी चिदंबरम को तमिलनाडु, जयराम रमेश को कर्नाटक, राजीव शुक्ला को छत्तीसगढ़, प्रमोद तिवारी और मुकुल वासनिक को राजस्थान से टिकट दिया गया है। इस सूची में सबसे चौंकाने वाला नाम इमरान प्रतापगढ़ी का है, जिन्हें महाराष्ट्र से राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया गया है।

इस बीच कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने सोमवार को कहा कि राज्यसभा ने उन कार्यों को करना बंद कर दिया है, जिनके लिए इसका गठन किया गया था। राज्यसभा अब पार्किंग स्थल बन गई है। देश को अब राज्यसभा की जरूरत है या नहीं इसकी जांच होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि यह मेरी व्यक्तिगत राय है।

इस दौरान उन्होंने पंजाब में बढ़ते अपराध को लेकर मान सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में जब से नई सरकार बनी है, तब से दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं का सिलसिला शुरू हो गया है। इससे पहले कुछ कबड्डी खिलाड़ियों की हत्या, मोहाली में पंजाब इंटेलिजेंस मुख्यालय पर हमला, जालंधर में एक पुलिस कर्मियों पर हमला और अब सिद्धू मूसेवाला की हत्या हो गई है।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH