Entertainment

आमिर की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ का ट्रेलर रिलीज, 15 घंटो में मिले 22 मिलियन से ज्यादा व्यूज़

मुंबई। बॉलीवुड के परफेक्शनिस्ट आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर को महज 15 घंटे में ही 22 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं और ये आंकड़ा तेजी से आगे बढ़ता जा रहा है।

ट्रेलर पर लगातार लोगों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। लोगों को लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर काफी पसंद आ आया है। लोगों का कहना है किआमिर की ये फिल्म ब्लाकबास्कट साबित होगी।

बता दें कि ‘लाल सिंह चड्ढा’ साल 1994 में आई हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गम्प का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। लाल सिंह चड्ढा में आमिर और करीना के अलावा मोना सिंह और नागा चैतन्य ने अहम रोल अदा किया है। आमिर खान की यह फिल्म 11 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH