Entertainment

करण जौहर की पार्टी में कोरोना विस्फोट, 50-55 गेस्ट कोरोना पॉजिटिव

मुंबई। 25 मई में अपना 50वां बर्थडे मानाने वाले करण जौहर की बर्थडे पार्टी में बी टाउन के कई सेलेब्स नजर आये थे। अब खबर आई है कि करण की बर्थडे पार्टी में शामिल होने वाले 50-55 लोग कोरोना संक्रमित हो गए हैं। हालांकि इसको लेकर करण की तरफ से कोई बयान नहीं आया है लेकिन मीडिया रिपोर्टों की मानें तो करण की पार्टी में कोरोना विस्फोट हुआ है।

कार्तिक आर्यन, जिन्होंने बताया कि वह कोरोना पॉजीटिव है, वह इस पार्टी का हिस्सा नहीं थे। लेकिन जिस एक्ट्रेस के साथ कार्तिक अपनी फिल्में प्रमोट कर रहे थे वह कोविड पॉजीटिव थीं।

सोशल मीडिया पर अभी तक तीन सेलेब्स ने कोरोना संक्रमित होने की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। अक्षय कुमार ने ट्विटर पर बताया था कि वह कोरोना पॉजीटिव होने के कारण कान्स फिल्म फेस्टिवल अटेंड नहीं कर पाए। वहीं, कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘सब कुछ सही चल रहा था, कोविड से रहा नहीं गया।’ ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक आशिकी 2 के एक्टर आदित्य रॉय कपूर को कोविड हो गया है। आदित्य में कोरोना के हल्के लक्षण हैं। वह फिल्म ‘ओम: द बैटल विदिन’ का प्रमोशन शुरू करने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम को रीशेड्यूल किया गया।’

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH