Entertainment

जानिए क्या होता है रामसे हंट सिंड्रोम, जिसकी वजह से जस्टिन बीबर का आधा चेहरा हुआ पैरालाइज

दुनिया के जाने-माने पॉप सिंगर्स में से एक और हॉलीवुड के सिंगिंग सेंसेशन जस्टिन बीबर ने अपने सोशल मीडिया के जरिए एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने उनके फैंस को चौंका दिया है। जस्टिन ने बताया है कि वो रामसे हंट सिंड्रोम से जूझ रहे हैं और इसके कारण उनके चेहरे के दाहिने हिस्से को लकवा मार गया है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर इस बात का खुलासा किया है और प्रशंसकों को ये भी दिखाया कि वो इस वजह से न तो दाईं ओर पलक झपका सकते हैं और न ही मुस्कुरा सकते हैं। सिंगर ने खुलासा किया कि यही कारण था कि उन्हें जस्टिस वर्ल्ड टूर को रोकना पड़ा।

क्या होता है रामसे हंट सिंड्रोम?

रामसे हंट सिंड्रोम एक न्यूरोलॉजिकल बीमारी है जिसमें एक वायरस – वैरीसेला जोस्टर – चेहरे की गतिविधियों में शामिल नसों में सूजन पैदा कर देता है। जब नसों में सूजन हो जाती है, तो वे कार्य करने की क्षमता खो देती हैं, जिससे अस्थायी रूप से चेहरा पैरालाइज्ड हो जाता है। इसका मतलब ये है कि संक्रमित व्यक्ति के चेहरे की मांसपेशियों को ठीक से काम करने के लिए आवश्यक संकेत नहीं मिल पाते हैं। रामसे हंट सिंड्रोम के लक्षणों की बात करें तो, कान के अंदर और आसपास दर्द, लाल चकत्ते और छाले शामिल हैं। इसके अलावा मरीज़ के उसी हिस्से के कान से सुनने की क्षमता भी खो देता है। इनके अलावा आंख बंद करने में असमर्थता और आंखों में सूखेपन की भी शिकायत होती है।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH