International

टिक टॉक पर 17 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स वाले कूपर नोरिगिया का मॉल की पार्किंग में मिला शव

नई दिल्ली। अमेरिकन टिक टॉक स्टार कूपर नोरिगिया का शव लॉस एंजेलिस के मॉल की पार्किंग में मिलने से हड़कंप मच गया है। उनकी मौत कैसे हुई, इस बात का पता अभी नहीं चल पाया है।

पुलिस लगातार मामले की जांच कर रही है। कूपर के फैंस लगातार सही जांच की मांग कर रहे है। कूपर की बात करें तो उनके टिक टॉक पर 17 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। कूपर की मौत की खबर से उनके फैंस को गहरे सदमा लगा है। कूपर नोरिगिया ने अपने निधन से पहले सोशल मीडिया पर ट्वीट किया था।

जिसमें उन्होंने लिखा था कि – ‘ऐसा कौन सोचता है कि वह लोग जवानी में ही मर जाएंगेl’ इसके कुछ घंटे बाद उनकी मौत हो गईl खबरों के अनुसार कूपर नोरिगिया के शरीर पर किसी भी प्रकार की हिंसा के सबूत नहीं मिले हैंl

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH