International

पता नहीं ये युद्ध कब तक चलेगा, लेकिन मेरे सैनिक रूस को तगड़ा जवाब दे रहे हैं : जेलेंस्की

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच जंग कब तक चलेगी इसका जवाब यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के पास भी नहीं है। उन्होंने कहा कि ये युद्ध कब रुकेगा मैं ये नहीं जानता लेकिन इतना जरूर कह सकता हूं कि मेरे सैनिक रूस को तगड़ा जवाब दे रहे हैं।

जेलेंस्की ने अपने वीडियो में कहा कि उन्हें डोनबास क्षेत्र में रूसी सैनिकों को रोकने के लिए लड़ रहे, यूक्रेन को अपने रक्षकों पर गर्व है. उन्होंने कहा, ‘याद रखें कि मई की शुरुआत में उन्होंने डोनबास पर कब्जा करने की किस तरह से उम्मीद की थी।

उन्होंने कहा कि यह युद्ध का 108 वें दिन पहुंच चुका है। यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जा करने में विफल रहने के बाद रूस ने बड़े पैमाने पर रूसी-भाषी डोनबास के भागों के अलावा देश के दक्षिणी तट पर कब्जा करने पर ध्यान केंद्रित किया। जेलेंस्की ने कहा कि युद्ध का अभी कोई अंत दिखाई नहीं दे रहा है। यूक्रेन को अपनी रक्षा करने के लिए हरसंभव प्रयास करना चाहिए।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH