National

देश का पहला मंकीपॉक्स मरीज हुआ ठीक, जल्द मिलेगी अस्पताल से छुट्टी

नई दिल्ली। देश में आया मंकीपॉक्स का पहला मरीज पूरी तरह ठीक हो गया है। उसे अगले कुछ दिनों में अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। केरल का रहने वाला एक शख्स 12 जुलाई को संयुक्त अरब अमीरात से यहां आया था और दो दिन बाद जांच में वायरस से संक्रमित पाया गया था।

जब उसमें लक्षण विकसित हुए, तो उसे कोल्लम के एक अस्पताल में ले जाया गया और वहां से उसे त्रिवेंद्रम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया जहां उसकी निगरानी की जा रही थी।

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज जॉर्ज ने कहा, “पूरे उपचार प्रोटोकॉल की योजना नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी, पुणे द्वारा बनाई गई थी और बार-बार नमूने लिए गए और परीक्षण किए गए। अब तक सभी नमूनों का दो बार नेगेटिव परीक्षण किया गया है और मरीज पूरी तरह से ठीक हो गया है और वह स्वस्थ है। उसे जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

 

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH