Top NewsUttar Pradesh

सीएम योगी के अथक प्रयास से बदली बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों की सूरत

लखनऊ। सीएम योगी ने लखनऊ से बेसिक शिक्षा परिषद, उ.प्र. के विद्यालयों में अध्ययनरत 1.91 करोड़ विद्यार्थियों के यूनिफॉर्म, बैग व स्टेशनरी क्रय हेतु ₹1,200 प्रति छात्र धनराशि अंतरण प्रक्रिया का शुभारंभ किया।

इस मौके पर बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का हमारा प्रयास सतत जारी है। आज बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों के विद्यार्थी इस बात के लिए गौरव की अनुभूति करते हैं कि वे भी पब्लिक और कॉन्वेंट स्कूल की तर्ज पर अच्छी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 तक बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों की स्थिति ऐसी थी कि गरीब से गरीब व्यक्ति भी अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूल में ही भेजना उचित समझता था, लेकिन विगत 05 वर्षों में विभाग के कर्मचारियों व अध्यापकों की मेहनत ने बेसिक शिक्षा परिषद को विश्वास का प्रतीक बनाया है। विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षक व शिक्षामित्र यदि संकल्प कर लें तो कोई भी बच्चा स्कूल आने से वंचित नहीं रह सकता। हमें अपने विद्यालय के भवन की देखभाल एक मंदिर, एक पवित्र धर्मस्थल की तरह करनी होगी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH