लखनऊ। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीतने पर वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर को बधाई दी है। सीएम योगी ने ट्वीट किया, प्रतिष्ठित #CommonwealthGames2022 की भारोत्तोलन प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर हरजिंदर कौर जी को हार्दिक बधाई। ध्येय के प्रति आपकी कटिबद्धता और निष्ठा भारत के प्रत्येक युवा के लिए महान प्रेरणा हैं। आपको उज्ज्वल भविष्य की ढेरों शुभकामनाएं!
वहीँ, पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, भारतीय भारोत्तलकों ने इन खेलों में असाधारण प्रदर्शन किया है। भारतीय भारोत्तोलक हरजिंदर कौर ने राष्ट्रमंडल खेलों में भारोत्तोलन में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार सफर को जारी रखते हुए सोमवार को यहां महिलाओं के 71 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता।
मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘बर्मिंघम में हो रहे राष्ट्रमंडल खेलों में हमारे भारोत्तलकों ने असाधारण प्रदर्शन किया है। इसे जारी रखते हुए हरजिंदर कौर ने कांस्य पदक जीता। इस विशेष उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई। उन्हें भविष्य के उनके प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।”




