Entertainment

‘लाल सिंह चड्ढा’ की रिलीज से पहले आमिर की रातों की नींद उड़ी, कहा- मैं सो नहीं पा रहा

मुंबई। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ गुरुवार को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को लेकर आमिर खान की रातों की नींद उड़ी हुई है। आमिर खान ने खुद कहा कि वो रातों को सो नहीं पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरी फिल्म जरूर देखें। उन्होंने कहा कि अगर मैंने किसी का दिल दुखाया है तो मैं उसके लिए माफी मांगता हूं।

साथ ही आमिर खान ने कहा है कि जो लोग मेरी फिल्म नहीं देखना चाहते हैं मैं उनकी फीलिंग की इज्जत करता हूं, लेकिन मैं चाहता हूं कि ज्यादा से ज्यादा लोग मेरी फिल्म देखें। मैंने बहुत मेहनत से फिल्म बनाई है। फिल्में जो बनती हैं उसके पीछे सैकड़ों लोगों की मेहनत होती है।

आमिर ने इससे पहले भी फिल्म के बायकॉट करने पर दुख जताते हुए कहा था, ‘मुझे इस बात का भी दुख होता है कि कुछ लोगों को ऐसा लगता है कि मैं ऐसा व्यक्ति हूं, जिसे अपना देश भारत पसंद नहीं है, जबकि मैं भारत और यहां के लोगों से बहुत प्यार करता हूं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग मेरे बारे में ऐसा सोचते हैं। प्लीज, मेरी फिल्म का बायकॉट मत कीजिए। प्लीज, मेरी फिल्म देखिए।’

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH