International

किंग चार्ल्स तृतीय ब्रिटेन के नए महाराज घोषित, ऐतिहासिक समारोह में की गई ताजपोशी

नई दिल्ली। किंग चार्ल्स तृतीय को ब्रिटेन का नया महाराज घोषित किया गया है। उन्हें ‘एक्सेशन काउंसिल’ के एक ऐतिहासिक समारोह में ब्रिटेन का महाराज बनाया गया।

उनकी मां एवं महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का गुरुवार को निधन हो जाने के बाद 73 साल के पूर्व प्रिंस ऑफ वेल्स की ताजपोशी की गई है।

शनिवार का समारोह लंदन के सेंट जेम्स पैलेस में हुआ। यहां ताजपोशी की औपचारिक घोषणा हुई और उनके शपथ ग्रहण का आयोजन हुआ। किंग चार्ल्स तृतीय अपनी पत्नी, क्वीन कॉन्सर्ट कैमिला और अपने बेटे एवं उत्तराधिकारी प्रिंस विलियम के साथ समारोह में शरीक हुए। प्रिंस विलियम नए प्रिंस ऑफ वेल्स हैं।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH