मुंबई। महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवाड़ से बीजेपी के विधायक लक्ष्मण जगताप का मंगलवार को कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया। वह 59 वर्ष के थे। विधायक के रूप में वो अपने तीन कार्यकालों के दौरान पुणे के जुड़वां शहर पिंपरी-चिंचवाड़ के विकास के पर्याय थे।
उनके निधन पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवारऔर सांसद सुप्रिया सुले समेत कई दिग्गज नेताओं ने दुख जताया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले ही लक्ष्मण जगताप अपनी पुरानी जानलेवा बीमारी को मात देकर घर लौटे थे। उनकी हालत में भी सुधार हो रहा था। लेकिन दिवाली के बाद स्वास्थ्य कारणों से उन्हें फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आखिरकार इलाज के दौरान आज उनकी मौत हो गई।




