NationalRegional

पंजाब के गुरदासपुर में बीएसएफ ने ढेर किया पाकिस्तानी घुसपैठिया

अमृतसर। पंजाब के गुरदासपुर में बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया। घुसपैठिया भारतीय सीमा में दाखिल होने की कोशिश कर रहा था। अभी तक उसकी पहचान उजागर नहीं हो पाई है।

बीएसएफ की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 8.30 बजे गुरुदासपुर सेक्टर के चन्ना आउटपोस्ट पर तैनात बीएसएफ के जवानों को कुछ हलचल महसूस हुई। उन्होंने देखा कि सीमा पर लगी बाड़ के बीच से हथियारों से लैस एक घुसपैठिया पाकिस्तान की तरफ से भारत में घुसने की कोशिश कर रहा है। घुसपैठिये ने सीमा पार करने में सफलता भी हासिल कर ली, लेकिन चौकन्ने जवानों ने इलाके की घेरेबंदी कर दी।

इसके बाद घुसपैठिये ने फायरिंग शुरू कर दी। उसे बीएसएफ के जवानों ने पहले जिंदा पकड़ने की कोशिश की, लेकिन फिर उसकी गोलियों की जवाब इधर से भी गोलियों से ही दिया गया। जिसमें वो ढेर कर दिया गया. फिलहाल बीएसएफ के जवानों ने पूरे इलाके की घेरेबंदी कर दी है और इलाके की गहन जांच में जुट गए हैं।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH