आगरा। आगरा में खाली जमीन पर झुग्गी-झोपड़ी बनाकर अवैध रूप से रह रहे 40 से अधिक बांग्लादेशियों को रविवार को सिकंदरा थाने की पुलिस धर दबोचा है। ये सभी सिकंदरा थाना क्षेत्र के सेक्टर-14 स्थित खाली जमीन पर रह रहे थे। सभी पश्चिम बंगाल बॉर्डर पार करके बिहार के रास्ते घुसे थे।
पुलिस के मुतबिक, खुफिया जानकारी मिली थी कि कुछ बांग्लादेशी आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-14 स्थित खाली जमीन पर झुग्गी-झोपड़ी बनाकर रह रहे थे। इसके बाद पुलिस ने छापा मारकर 40 से अधिक बांग्लादेशियों को पकड़ा है। तलाशी के दौरान पुलिस को उनके पास से बांग्लादेश के पासपोर्ट, वीजा समेत आधार कार्ड और पैन कार्ड बरामद हुए हैं। इस मामले में बिहार से आने के दौरान किसी ठेकेदार को 15 से 20 हजार रुपये दिए जाने की भी बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस इन सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
पूछताछ करने पर बांग्लादेशी हालिम ने बताया कि वह काली का बाड़ी थाना मौरलगंज जिला बरौरहाट बांग्लादेश का रहने वाला है। यहां पर करीब 12 वर्ष से रह रहा है। वह बांग्लादेश के नागरिकों को एजेंट की मदद से घुसपैठ कराता है।




