International

भारत की राह पर चलना चाहता था पाकिस्तान, लेकिन बाजवा ने बिगाड़ दिया इमरान का खेल

नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बार फिर भारत की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि अमेरिका को खुश कने के लिए उन्हें यूक्रेन पर हमला करने के लिए रूस की निंदा करने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने भारत का उदाहरण देते हुए ऐसा नहीं किया।

इमरान खान ने, रूस की यात्रा से लौटने पर जनरल बाजवा ने मुझसे यूक्रेन पर रूस के हमले की निंदा करने को कहा था। मैंने उनसे कहा कि अमेरिका का रणनीतिक सहयोगी भारत तटस्थ रहा है इसलिए पाकिस्तान को तटस्थ रहना चाहिए। खान ने कहा कि उनके इनकार करने के बाद जनरल बाजवा ने अमेरिका को खुश करने के लिए एक सुरक्षा सेमिनार में खुद रूस की निंदा कर दी।

पिछले साल अप्रैल में अविश्वास प्रस्ताव के जरिए सत्ता से बेदखल किए गए 70 वर्षीय खान ने अपनी रूस यात्रा को सही ठहराते हुए कहा, मैं रूस गया और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को पाकिस्तान को भारत के मुकाबले सस्ती दरों पर गेहूं और ईंधन देने के लिए मना लिया। रूस के समर्थन से, भारत ने अपनी मुद्रास्फीति को 7.5 प्रतिशत से घटाकर 5.5 प्रतिशत कर दिया, लेकिन पाकिस्तान की मुद्रास्फीति की दर 12 प्रतिशत से बढ़कर 30 प्रतिशत हो गई।

 

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH