Sports

IND VS AUS: दूसरे दिन का खेल समाप्त, ऑस्ट्रेलिया 61/1

नई दिल्ली| अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच का दूसरा दिन ऑस्ट्रेलिया की पारी के साथ समाप्त हुआ। ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट के नुकसान पर 61 रन बना लिए हैं। उसके पास 62 रन की लीड है । भारत ने अपनी पहली पारी में दस विकेट के नुकसान पर 262 रन बनाए। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन 263 रन बनाए थे।

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी की शुरुआत शानदार तरीके से की। हालांकि, बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने अपना विकेट 6 रन के स्कोर पर गंवा दिया था। ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने ख्वाजा को श्रेयस अय्यर के हाथों कैच कराया। उनके बाद लाबुसेन क्रीज पर आए और हेड के साथ पारी को आगे बढ़ाया।ऑस्ट्रेलिया ने 12 ओवर खेले, इस दौरान टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 61 रन बनाए।

स्कोर बोर्ड :

ऑस्ट्रेलिया पहली पारी : 263/10 (ख्वाजा 81 रन, पीटर 72 (नाबाद); शमी 4/60 आर. अश्विन 3/57, जडेजा 3/68)।
भारत पहली पारी : 262/10 (अक्षर पटेल 74 रन, विराट कोहली 44; नाथन लियोन 5-41, टॉड मर्फी 1-37)।
ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी : 12 ओवर 61/1 (हेड 39 (नाबाद), लाबुसेन 16 (नाबाद); रविंद्र जडेजा 1/23)।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH