नॉएडा। ग्रेटर नॉएडा स्थित Gaur City के 14TH एवेन्यू के L टावर में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। इस घटना के बाद गौर सिटी में पूरी तरह से अफरातफरी का माहौल हो गया। यहां कई प्लोर में आग लगी हुई है। आग लगने की सूचना जैसे ही स्थानीय लोगों ने दी तो कुछ देर में ही वहां दमकल की गाड़ियां वहां पहुंच गई। इसके बाद वहां आग बुझाने का काम शुरू हुआ।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है, घर की बालकनी में बने मंदिर में एक दीपक रखा हुआ था जिसकी ज्योत ने देखते ही देखते ही विकराल रूप ले लिया। फिलहाल अभी तक किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है, हालांकि लोगों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकालने का काम जारी है। बताया जा रहा है कि इस महीने की शुरुआत में भी 14वें ऐवन्यू के एक फ्लैट में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी, उस समय कोई फ्लैट में था नहीं इसलिए बड़ा हादसा होने से टल गया।
बहुमंजिला इमारत से अचानक उठे धुएं के काले गुबार को देखकर लोग इतना घबरा गए थे कि उन्होंने इस घटना की सूचना फौरन बिल्डर प्रबंधन के साथ अग्निशमन विभाग को दी। जैसे फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची तो लोग दमकलकर्मियों के साथ ही आग को बुझाने में जुट गए। वहीं, मौके पर पहुंचे बिल्डर प्रबंधन के लोगों ने सोसायटी के अग्निशमन उपकरणों की मदद लेकर आग को बुझाने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि जिस फ्लैट में आग लगी है वहां पर कोई मौजूद नहीं इसलिए बड़ा हादसा टल गया। इस दौरान लोगों को काफी मुसीबतों का सामना भी करना पड़ा।




