Sports

एशिया कप : 50 रनों पर ढेर हुई श्रीलंका, सिराज ने झटके 6 विकेट

नई दिल्ली। एशिया कप 2023 के मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन ये फैसला बेहद खराब साबित हुआ। श्रीलंकाई टीम इस मैच में मात्र 50 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम इंडिया को अपनी 8वीं एशिया कप ट्रॉफी जीतने के लिए सिर्फ 51 रनों की जरूरत है। इस मुकाबले में मोहम्मद सिराज ने कहर बरपाते हुए 6 विकेट हासिल किए।

इसी के साथ सिराज वनडे में सबसे तेज 5 विकेट चटकाने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज बन गए। सिराज ने 5 विकेट चटकाने के लिए 16 बॉल लीं। जबकि चामिंडा वास भी 16 गेंदों में 5 विकेट ले चुके हैं। वहीं जिम्बाब्वे के रायन बर्ल 2022 में ये कारनामा कर चुके हैं। 29 वर्षीय खिलाड़ी ने वनडे में सबसे तेज पांच विकेट लेने के मामले में श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चामिंडा वास की भी बराबरी की, जिन्होंने सिर्फ 16 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की। वास ने 2003 में बांग्लादेश के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी।

इसी के साथ सिराज एक ओवर में 4 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज भी बन गए। सिराज ने ये रिकॉर्ड बनाकर छठा विकेट भी चटका डाला। उन्होंने 12वें ओवर में कुसल मेंडिस को बोल्ड कर छठा विकेट हासिल किया।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH