International

इजरायल से हुई बड़ी गलती, सेना ने गाजा में अपने ही तीन बंधकों को मार डाला

तेल अवीव। इजरायल और हमास के बीच जारी जंग में इजरायली सेना ने गलती से अपने ही देश के तीन बंधकों को मार डाला।इजरायल डिफेंस फोर्सेज के प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इजरायली सैनिकों ने गलती से तीन इजरायली बंधकों को खतरा समझ लिया और उन पर गोलियां चला दीं, जिससे उनकी मौत हो गई। हगारी ने बताया कि घटना शुक्रवार सुबह की है।

उत्तरी गाजा के शेजैया में लड़ाई के दौरान इजरायली सैनिकों ने गलती से तीन इजरायली बंधकों को खतरा समझ लिया था। हगारी ने यह भी कहा, ”यह हम सभी के लिए एक दुखद और दर्दनाक घटना है और जो कुछ भी हुआ उसके लिए आईडीएफ जिम्मेदार है।

आईडीएफ के प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने शुक्रवार रात एक बयान में कहा कि घटना सुबह हुई और सेना इस दुखद घटना के लिए पूरी जिम्मेदारी लेती है, जो एक ऐसे क्षेत्र में हुई, जहां सैनिकों ने आत्मघाती हमलावरों सहित कई आतंकवादियों का सामना किया।

सैनिकों द्वारा की गई गोलीबारी में मारे गए बंधकों की पहचान योहान हैम, समर फौद तलालका व अलोन शमरीज़ के रूप में की गई। हगारी ने कहा कि यह घटना गाजा के पड़ोस में हुई, जहां हाल के दिनों में सबसे भीषण लड़ाई हुई है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH