International

ईरान ने मोसाद के लिए जासूसी करने वाले शख्स को फांसी पर लटकाया

तेल अवीव। ईरान की सरकार ने मोसाद के लिए जासूसी करने वाले एक व्यक्ति को फांसी पर लटका दिया है। शख्स पर आरोप था कि वो बलूचिस्तान प्रांत में इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद के लिए जासूसी करता था।

जनसंपर्क विभाग ने एक बयान में कहा कि व्यक्ति वर्गीकृत क्लासिफाइड जानकारी एकत्र कर रहा था और व्यवस्था को बाधित करने के उद्देश्य से मोसाद को जानकारी प्रदान कर रहा था। उसे शनिवार की सुबह ज़ाहेदान जेल में फाँसी दी गई।

ईरान बार-बार शिकायत करता रहा है कि मोसाद देश में सक्रिय है। हाल ही में मोसाद के अधिकारी मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) येर रविद ने कहा कि खुफिया सेवा ईरान के काफी अंदर तक थी।

BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH